शामली।
जिला योजना समिति के चुनाव के लिए एसडीएम सदर सुरजीत सिंह और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रवरशील बरनवाल को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला योजना समिति में 15 सदस्य होते हैं, जिनमें से जिला पंचायत के ना सदस्य जिला योजना समिति में शामिल हो चुके हैं, जबकि तीन पदेन सदस्य हैं। इसके अलावा तीन सदस्यों के चुनाव के लिए नगरपालिका और नगर पंचायतों के 170 सदस्य मतदान करेंगे। तीन पदों में अनुसूचित जाति का एक, अनारक्षित महिला एक और अन्य पिछड़ा वर्ग का एक सदस्य चुना जाना है। जिला योजना समिति के तीनों सदस्यों के चुनाव के लिए 28 मार्च को मतदान होगा। जिसके लिए डीएम ने एसडीएम सदर सुरजीत सिंह और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रवरशील बरनवाल को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय प्रभारी हरी सिंह ने बताया कि 28 मार्च होने वाले मतदान के लिए 20 मार्च को नामांकन पत्र कलक्ट्रेट में जमा कराए जाएंगे।