मेरठ-करनाल हाईवे पर लगे जाम में पिसे मुसाफिर
शामली। रोजाना की भांति सोमवार को भी शहर जाम हो गया। मेरठ-करनाल हाईवे और पानीपत-खटीमा मार्ग पर पूरा दिन जाम रहा, जिस कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। घंटों के बाद जाम खुलवाया जा सका। शहर के बीच से पानीपत-खटीमा मार्ग और दिल्ली-सहारनपुर मार्ग और मेरठ-करनाल हाईवे गुजरता है। तीन मुख्य मार्ग शहर के बीच से गुजरने तथा बाईपास नहीं होने के कारण शहर में जाम रोजाना का शगल बन चुका है। सोमवार को भी तीनों मार्गों पर लंबा जाम लग गया। मेरठ-करनाल हाईवे पर वाहन रेंगने को मजबूर हो गए। विजय चौक पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के घंटों के प्रयास के पास ही जाम खुलवाया जा सका।