शामली।
राष्ट्रीय हिंदी परिषद मेरठ शाखा की ओर से सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें हिंदी दिवस पर हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में जनपद के जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली, बीएसएम स्कूल, देवी उमराकौर बनत, सरस्वती शामली, आरएसएस झिंझाना, वनस्थली स्कूल शामली आदि के 15 स्कूलों के 354 छात्र-छात्राएं विजेेता रहे। शुुुभारंभ दिल्ली से आए साहित्यकार डॉ. विश्रांत वशिष्ठ ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा जिस देश का साहित्य जितना स्तरीय होगा वह देश उतना ही समृद्ध होगा। जिसके बाद उन्होंने पंडित राजीव भावज्ञ द्वारा रचित काव्य संकलन समस्याएं समाधानों तक का लोकार्पण किया। मुजफ्फरनगर से आए संयुक्त यशपाल सिंह, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार व देवेंद्र राणा ने हिंदी का महत्व समझाया। संचालन प्रीतम सिंह प्रीतम ने किया। इस दौरान अरविंद संगल, अनिल पोपट, सुनील, सुरभि, पूर्णमल, राजेंद्र, सुरेश, उस्मान, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।