शामली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर परिवार परामर्श केंद्र की बैठक एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। ऐच्छिक ब्यूरो की इस बैठक में महिला सेल प्रभारी अंजू तथा परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों के सामने निपटारे के लिए दंपति के आठ मामलों को रखा गया। इन मामलों में टीम द्वारा फैसला कराने का प्रयास किया। इनमें से दो मामलों में पति-पत्नी साथ रहने के लिए राजी हो गए। इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य रीना गौतम, पंकज वालिया, महिला कांस्टेबल नेहा सोम, मीनू तालियान आदि मौजूद रही।