फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में अनोखी पहल, सभी बारातियों को शगुन में पौधे किए भेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी बरातियों को शगुन में पौधे किए भेंट
विज्ञापन

कांधला।
गांव आल्दी में आयोजित शादी समारोह में दुल्हन पक्ष की ओर से एक अनोखी पहल शुरू की गई। सभी बरातियों को शगुन के तौर पर पौधे भेंट किए गए।
सोमवार को गांव आल्दी निवासी तनु की शादी मुजफ्फरनगर के गांव सावली निवासी अर्जुन के साथ हुई । शाम के समय विदाई समारोह के दौरान दुल्हन पक्ष की ओर से उसके चाचा व परिजनों के द्वारा ससुराल पक्ष के लोगों को शगुन देने के लिए एकत्र किया गया। दुल्हन के चाचा रमेशचंद ने कहा कि आज प्रदूषण के चलते हम लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। आने वाले समय में बढ़ते प्रदूषण से गांव में भी रहना मुश्किल हो सकता है। शहर के लोग तो आज भी दूषित प्रदूषण के कारण सांस लेने में भी मास्क का प्रयोग कर रहे है। हमें अपने चारों ओर पर्यावरण की शुद्धता का विशेष ध्यान रखना है। हम लोग बेटी की जरूरत का सभी समान दहेज में देते हैं, लेकिन आज हम सभी के लिए पर्यावरण में शुद्धता रखना भी जरूरी है। विदाई के समय दुल्हन के चाचा रमेशचंद की ओर से परिजनों के साथ मिलकर बरातियों को शगुन के तौर पर एक-एक पौधा भेंट किया गया । शादी में अनूठी पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। ग्रामीणों ने बरातियों से गांव में जाकर पौधों को लगाने व उनकी देखभाल करने की अपील की। इस पर दूल्हे पक्ष के लोगों के साथ ही बरातियों ने पौधों की संभाल कर लगाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें