फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से फहराया गया कैराना में तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका परिषद कार्यालय में चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने चौक बाजार में शहीद स्मारक पर तिरंगा फहरा कर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान चौधरी कंवर हसन, शगुन मित्तल, तासीम, अनिल, राकेश, कौसर, इनाम आदि रहे। तहसील मुख्यालय परिसर में सुबह साढ़े आठ बजे एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान तहसीलदार अभयराज पांडेय, नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता सहित तहसील कर्मी मौजूद रहे। कोतवाली प्रांगण में एसएसआई सुनील दत्त ने ध्वजारोहण किया। शहीद अंकित तोमर को एसपी डाक्टर अजय पाल शर्मा और स्टाफ ने श्रद्घांजलि दी गई। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश मित्तल, लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुखपाल शर्मा, गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक माजिद अली एवं प्रधानाचार्य राशिद अली चौहान, न्यू हाइट्स एकेडमी में प्रधानाचार्या मोनिका डिसूजा, एसएन इंटर कॉलेज में प्रबंधक रफाकत अली, एनए कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक सलीम ने तिरंगा फहराया। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुच्चाखेड़ी में ध्वजारोहण के बाद गांव में प्रभात फेरी निकाली। यहां राजपाल, प्रेम, गणपत, दीपक, पीयूष सिंघल आदि रहे। पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष हाजी अनवर हसन ने ध्वजारोहण किया गया। अध्यक्ष विनोद चौहान, आरिफ चौधरी, विशाल भटनागर, मौलवी मुर्सलीन, पुनीत गोयल, अश्वनी शर्मा, इरफान चौधरी, शमशाद चौधरी, अल्ताफ चौधरी, सागर चौहान, अनवार अंसारी आदि मौजूद रहे। शामली रोड पर स्थित मदरसा अहसनुल उलूम में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हाजी महबूब, हाजी खुर्शीद, इकबाल हसन, फैयाज हसन ने तिरंगा फहराया। मदरसा नासिरुल उलूम अशरफिया में प्रबंधक कारी इस्राइल, पानीपत रोड स्थित मदरसा अरबिया इस्सातुल इस्लाम में नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन एवं कारी मौलाना बरमतुला अमीनी ने ध्वजारोहण किया। मदरसे के बच्चों ने देशभक्ति के तराने गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें