दीन-दुखियों की सेवा करना पुण्य कार्य
शामली। राम-लखन सेवा समिति की ओर से सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में जर्सी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज अरविंद दृष्टा व पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। उन्होंने सभी गरीबों को सर्दी से बचाव को जर्सी वितरित की। उन्होंने कहा कि मनुष्य को दीन- दुखियों की सेवा करने से सबसे ज्यादा पुण्य मिलता है। इसलिए सभी सर्दी के समय में गरीब लोगों को गर्म कपड़े अवश्य बांटे। इस दौरान यशपाल पंवार, गिरधारी लाल, संदीप मित्तल, राजकुमार, मनोज गोयल, पल्लवी मित्तल, पंकज गुप्ता, राजेंद्र, विवेक बंसल, मीनू, अनिल तायल आदि मौजूद रहे।