शामली (ब्यूरो)। कैराना क्षेत्र के गांव दबेड़ी खुर्द के प्रधान मुंशाद अली ने अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में रखे 100 केवी के दो ट्रांसफार्मर 15 दिन से खराब है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दोनों ट्रांसफार्मर ठीक कराने के लिए विभाग में जमा भी करा रखे है। आज तक ठीक नहीं हो पाए है। उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान कराने की मांग की।