फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के लिखित आश्वासन के बाद शिक्षकों का धरना हुआ समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

पिछले आठ दिन से लगातार चल रहा शिक्षकों का धरना बीएसए के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।
बनत स्थित बीएसए कार्यालय पर पिछले आठ दिनों से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शिक्षकों का छठवे वेतन आयोग लगने के बाद मिलने वाले लाभ से वंचित रहने पर धरना चल रहा था। शिक्षकों ने परेशान होकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह से भी फाइल देते हुए मामले की शिकायत की थी। उन्होंने बीएसए चंद्रशेखर को मामले की जांच कराते हुए जल्द से जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को बीएसए चंद्रशेखर ने संगठन के लोगों से वार्ता करते हुए एक सप्ताह में समस्या का समाधान कराने और आरोपी बाबू के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का लिखित आश्वासन दिया। जिसके बाद शिक्षकों ने धरना समाप्त कर दिया। तीन वर्ष से लंबित प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्य समिति गठित की गई है। जांच समिति द्वारा अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद एक सप्ताह में सभी शिक्षकों को वेतन का लाभ और आरोपी बाबू के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी शिक्षकों से स्कूलों में पहुंचकर शिक्षण कार्य करने और निकाय चुनाव में ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें