फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-भारतीय योग संस्थान द्वारा बुच्चाखेड़ी में लगाया गया योग शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
योग करो निरोग रहो
विज्ञापन

कैराना। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में गांव बुच्चाखेड़ी में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिक्षकों द्वारा योग क्रियाएं कराई गई।
रविवार को गांव बुच्चाखेड़ी में दिल्ली के शीतल प्रसाद की अध्यक्षता में भारतीय योग संस्थान कैराना के तत्वावधान में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शीतल प्रसाद ने अभिमान व अहंकार को छोड़कर इस परमार्थ कार्य में लगने पर जोर दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के आसपास के ग्राम झाड़खेड़ी, पंजीठ, जगनपुर बीनडा व कैराना के साधकों ने योग क्रियाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम का संचालन करतार सिंह एडवोकेट ने किया। इस दौरान सहनसर पाल, मोहनलाल, शैलेंद्र, संजय राजवंशी, वीरेंद्र सैनी, प्रदीप, मास्टर धर्मपाल, नवाब सिंह, गुलाब सिंह, राजन, प्रताप कदम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें