फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का सड़क बनाने का विरोध,डीएम के भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे में ऊन-थानाभवन मार्ग से हौसंगपुर मार्ग तक 2800 मीटर तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क को मानक के अनुरूप नहीं बनाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि आठ माह पूर्व भी सड़क को बनाया गया था, जो एक बारिश को भी नहीं झेल पाई थी पूरी सड़क में गहरे गड्ढे बन चुके हैं, अब फिर ठेकेदार मात्र सड़क बनाने कि औचारिकता पूरी कर रहा है। मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मुकेश सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण मानक के अनुसार बनाई जाएगी। विरोध करने वालों में दिलदार सैनी, विजेंद्र, सुरेश जैन, डॉक्टर गुलाब सैनी, विजयपाल, रामसिंह, दिलावर, सुभाष, सतीश कस्बावासी रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें