थानाभवन। मुल्लापुर मार्ग स्थित शिव मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पंडित देवी चंद के सानिध्य में हवन पूजन का आयोजन किया। भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें सभी ने प्रसाद गृहण किया।