शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्काउट एवं गाइड के तृतीय सोपान शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन कॉलेज प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने ध्वज फहराकर किया। शिविर के प्रशिक्षक लक्ष्मण सिंह और जिला ट्रेनिंग कमिश्नर राज सिंह ने बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा, कंपास आदि का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही शिक्षकों अनिल धीमान, प्रीतम सिंह प्रीतम ने हास्य कविता सुनाई। इसके बाद संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति ने कवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान अरविंद शर्मा, मधुबन शर्मा, अंकित, पवन कुमार, अंकुर कुमार, प्रीतम सिंह प्रीतम, अशोक, पुष्पेंद्र, सोमदत्त, मोहर सिंह, संजीव लोहान, अमित, रुचिर, श्यामलाल, संदीप, विवेक, गोपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।