उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
झिंझाना। कस्बे की एचपी गैस एजेंसी पर दो दिनों से आपूर्ति बंद होने से नाराज उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। बाद में गैस मिलने पर लोग शांत हुए।
शुक्रवार व शनिवार को एचपी गैस एजेंसी झिंझाना के गोदाम से उपभोक्ताओं को गैस सप्लाई नहीं होने पर लोगों ने हंगामा करते हुए संचालक पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। गोदाम पर पहुंचे संचालक अजय बंसल ने लोगों को समझा कर शांत कर बताया कि गैस की गाड़ी रास्ते में जाम में फंसी हुई है। आते ही सप्लाई दी जाएगी। दोपहर दो बजे के बाद गैस की गाड़ी आने पर उपभोक्ताओं को गैस वितरित की गई। इस दौरान हंगामा करने वालों में परवेज, परमिंद्र, शिवकुमार, आकाश, दानिश, आशिफ वकील आदि रहे मौजूद रहे।