फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढीपुख्ता में शुरु हुई साप्ताहिक पैठ

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। कस्बे में साप्ताहिक पैंठ की शुरूआत हो गई। पैंठ में सभी घरेलू सामान के साथ खाने पीने संबंधी वस्तुएं भी बिकेंगी।
विज्ञापन

कस्बे में रविवार को मैन चौक बाजार में साप्ताहिक पैंठ की शुरुआत हुई है। पैठ का शुभारंभ चेयरमैन विजय गिरि व रणकुमार ने किया। पैंठ चौक बाजार से बस स्टैंड तक लगेगी। कस्बे में पैठ लगभग 35 वर्ष पहले लगती थी। फिर से पैंठ लगने से कस्बेवासियों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशियों का इजहार किया। पैंठ में परचून का सामान, सब्जियां, खेल खिलौने, कपड़ों, कास्मेटिक आदि सामान उचित मूल्य पर मिलेगा। पैंठ हर रविवार को लगेगी। रणकुमार ने बताया कि इस पैंठ के लिए गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग भी की गई है। इस दौरान तौफिक कुरैशी, विजयपाल, छत्रपाल, नरेंद्र तोमर, श्रीपाल जैन, नीरज जैन, अमित सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें