फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने बैंकों की जांच, दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

सीओ थानाभवन ने बैंक शाखाओं का निरीक्षण किया। बैंक शाखा प्रबंधकों से कहा कि सीसीटीवी ठीक होने चाहिए और बैंक शाखा पर गार्ड भी तैनात रखा जाए। मंगलवार को सीओ सुनील कुमार त्यागी ने नगर के मुख्य मार्ग पर चल रहे बैंकों में पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, सिंडिकेट बैंक, यूनियन बैंक, एचडीएफसी बैंक सहित क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में चल रहे बैंक शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ने बैंक शाखाओं पर सायरन, सिक्योरिटी गार्ड व सीसीटीवी की जांच की। सभी बैंकों में व्यवस्था लगभग ठीक मिली। इससे पूर्व भी पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने बैंक शाखाओं में व्यवस्थाओं की जांच की थी, जिसमें कमी मिलने पर कुछ बैंक शाखा प्रबंधकों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद स्थिति में सुधार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें