कैराना। ईद को लेकर बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है। कस्बा कैराना के चौक बाजार, बेगमपुरा, जोडिया कुआं, पुराना बाजार, जामा मस्जिद, मीना मार्केट में खूब भीड़ है। दुकानों के बाहर फैले सामान के अलावा बाजारों में आने वाले घोड़ा बुग्गी, रेहडे़, ठेले और ई-रिक्शा के कारण परेशानी बढ़ रही है। पहले से ही भीड़ वाले बाजारों में इन वाहनों के निकलने के कारण रास्ते पूरी तरह जाम हो जाते है। सबसे अधिक परेशानी बाजारों में ईद की खरीदारी करने वाली महिलाओं को उठानी पड़ रही है। कस्बे के महबूब, आसिफ, मनोज, भूरा, इमरान, अखलाक, पवन, नरेश आदि का कहना है कि ईद के त्योहार के चलते पुलिस प्रशासन को मुख्य बाजारों में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक रेहड़ी, ठेली, बुग्गी और ई-रिक्शा की आवाजाही बंद कराने की मांग की है।