शामली। लॉकडाउन में फरवरी माह के मुकाबले मार्च में ट्रेेनों में 41 हजार यात्रियों की संख्या घट गई है।
दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर संचालित होने वाली ट्रेनों में एक माह में 1.30 लाख से लेकर 1.40 लाख सवारियों का संचालन होता है। मार्च में कोराना वायरस संक्रमण का फैलने के खतरे की आशंका के चलते ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम होनी शुरू हो गई थी। फरवरी माह के मुकाबले मार्च में 41 हजार 89 यात्रियों की संख्या घट गई। यात्रियों के संख्या घट जाने के बाद सात लाख 31 हजार 890 रुपये की आय कम हो गई है। मार्च माह में 99 हजार 574 यात्रियों से बीस लाख 90 हजार रुपये की आय हुई है। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील कुमार धीमान के मुताबिक फरवरी मार्च की अपेक्षा मार्च में यात्रियों की संख्या में कमी आई है। यात्रियों की संख्या कम होने आय में कमी आई है।