फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 400 केवी बंतीखेड़ा बिजलीघर दिसंबर तक होगा चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना गया। आजादी के अमृत महोत्सव तहत मेरी माटी मेरा देश व हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि जिले में ग्राम बंतीखेड़ा में 738.61 करोड़ रुपये की लागत से 400/131 केवी का विद्युत उपकेंद्र दिसंबर 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री दिनेश खटीक समेत जनप्रतिनिधियों ने जनपद में शहीदों के परिवारों को अंग वस्त्र और फूल माला पहनकर सम्मानित किया। मंगलवार को श्री हनुमान धाम में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अमृतकाल की पंच प्रण की शपथ दिलाई। राज्यमंत्री दिनेश खटीक, भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद तोमर, डीएम रविंद्र सिंह, एसपी अभिषेक कुमार सीडीओ रंजीत सिंह, एडीएम संतोष कुमार सिंह आदि ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अतिथियों ओर से शहीदों के परिवारों को अंग वस्त्र और फूल माला पहनकर सम्मानित किया। डीएम रविंद्र सिंह ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नौ अगस्त से मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद में किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियाें की जानकारी देते हुए कहा कि जिले में पांच नेशनल हाईवे निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल मार्ग 709ए, दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग 709 बी पानीपत-खटीमा मार्ग 709 एडी का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। दिल्ली-देहरादून इकॉनामिक कॉरीडोर अंबाला मार्ग हेतु भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही लगभग पूर्ण कर ली गई है। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें