फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर 40 हजार ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला हाजी कॉलोनी में कपड़ों की फेरी लगाने वाले दो युवकों ने घर में अकेली महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर अलमारी में 40 हजार रुपये ले उड़े।
शहर के मोहल्ला हाजी कालोनी निवासी सायरा बानो दोनों अपने घर के कार्यों में व्यस्त थी। महिला का आरोप है कि फेरी लगाने वाले दो युवक उसके घर पर पहुंचे और पानी पिलाने का अनुरोध किया। महिला पानी लेकर लौटी तो युवकों ने महिला को कोई नशीला पदार्थ को सुंघाकर बेहोश कर दिया और अलमारी में रखी 40 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए और कपड़ों से भरे दो बैग छोड़ गए। होश आने पर महिला ने घटना की जानकारी अपने पुत्र समीर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरे में दोनों युवक आते-जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस ने दोनों युवकों की काफी देर तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ ठगी की गई है। दोनों युवकों ने महिला को बहला-फुसलाकर कपड़ों के बदले 40 हजार रुपये ले उड़े। युवकों की तलाश कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें