फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किमी लंबा फ्लाई ओवर दिलाएगा जाम से मुक्ति  

Sun, 06 Mar 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने कार्य योजना तैयार कर ली है। इसके लिए आरकेपीजी कॉलेज से सिंभालका गांव तक 175 करोड़ रुपये की लागत से करीब चार किमी लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके अलावा विजय चौक से गुजरने वाले फ्लाईओवर को पानीपत रोड पर जोड़ दिया जाएगा। जिससे पानीपत से आने वाले ट्रैफिक को इस फ्लाईओवर से जोड़ा जा सके। 
विज्ञापन



नोएडा की तर्ज पर शामली शहर को विकसित करने के लिए तथा शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए मेरठ-करनाल मार्ग पर आरकेपीजी कालेज से लेकर सिंभालका गांव तक चार किमी लंबे फ्लाईओवर की योजना जिला प्रशासन ने तैयार कर ली है। इस फ्लाईओवर की लागत 175 करोड़ आएगी। इस फ्लाईओवर की खास बात यह होगी। सड़क के मध्य दो मीटर पिलर्स पर खड़ा किया जाएगा। शहर के विजय चौक से गुजरने वाले फ्लाईओवर को पानीपत रोड पर पांच सौ मीटर तक जोड़ा जाएगा। जिससे पानीपत रोड से आने वाले वाहनों को फ्लाईओवर से जोड़ा जा सके ।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फ्लाईओवर के लिए तीन दिन पूर्व शुरू किया गया 72 घंटे का पैदल, भारी, हल्के, दुपहिया और चार पहिया वाहनों का सर्वे पूरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग के प्रभारी अधिशासी अभियंता पीआर शर्मा और सहायक अभियंता वीके जैन ने बताया कि शहर के बुढ़ाना रोड रेलपार तिराहे से लेकर विजय चौक तक सड़क का निर्माण तेजी से चल रहा है। सड़क के मध्य कोई भी डिवाइडर नहीं बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के प्रभारी अधिशासी अभियंता पीआर शर्मा ने बताया कि मेरठ-करनाल फोरलेन शामली में प्रस्तावित फ्लाईओवर के लिए तीन दिन पूर्व शुरू हुआ 72 घंटे का सर्वे आज दोपहर दो बजे समाप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि 72 घंटे के सर्वे में इस मार्ग पर गुजरने वाले पैदल, दुपहिया, चार पहिया वाहन, भारी,  हल्के वाहनों का सर्वे कराया गया है।  
 
सांसद हुकुम सिंह ने बताया कि मेरठ- करनाल मार्ग पर प्रस्तावित चार किमी लंबे फ्लाईओवर के संबंध में डीएम ओपी वर्मा से वार्ता हुई है। इस फ्लाईओवर में केंद्र और प्रदेश सरकार के बजट की हिस्सेदारी रहेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की बजट की धनराशि पर यह परियोजना पूरी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें