फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 397 मरीजों की जांच की गई

विज्ञापन
कैराना पीएचसी में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में जांच करती महिला डाक्टर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। रविवार को कैराना के मायापुर रोड स्थित अर्पण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसके अलावा गांव भूरा, कंडेला, ऊंचागांव व डुंडुखेड़ा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सभी जगह पर 397 मरीजों की मुफ्त जांच की गई। मेले में एक आयुष चिकित्सक और मोबाइल यूनिट भी तैनात किया गया। आरोग्य मेले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, आरबीएसके की टीम भी मौजूद रहीं। जिला कार्यक्रम समन्वयक डा. रोषी फातिमा ने बताया कि जन आरोग्य मेले में प्राथमिकता ब्लड ग्रुप को दी गई हैं। सभी तरह की खून, बलगम व आंखों की जांचे की गई। आरोग्य मेले में टीबी, मलेरिया, डेंगू, बुखार, कालाजार, फाइलेरिया जैसी बीमारियों की जांच की गई। गर्भवती महिलाओं के लिए चलने वाली योजनाओं, संस्थागत प्रसव के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें