शामली। बीएसएम स्कूल शामली में स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट के तीसरे चरण का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 368 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
बीएसएम स्कूल शामली में रविवार को तीसरे चरण की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इससे पहले प्रथम चरण की परीक्षा 27 मार्च को और दूसरे चरण की परीक्षा तीन अप्रैल को हो चुकी है। तीसरे चरण की परीक्षा में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रबंध समिति के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह और प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने ज्ञानदायिनी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने इस परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस परीक्षा को कराने का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना है। परीक्षा में कुल 368 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।