फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 35 हजार किसानों ने नहीं कराई ई-केवाईसी

Thu, 02 Feb 2023 04:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- जनपद में 13वीं किश्त का नहीं मिल पाएगा लाभ, 80 हजार किसानों के खाते में आएगी किश्त
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में करीब 1.25 लाख किसान हैं पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनपद में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसान गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। करीब 35 हजार किसान अभी तक भी अपना ई-केवाईसी नहीं करा पाए हैं। ऐसे में उनके खाते में 13वीं किश्त नहीं पहुंच पाएगी।
केंद्र सरकार ने किसानों को छह हजार रुपये साल देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चालू की थी। किसानों को साल में तीन किश्तों में दो-दो हजार रुपये खाते में भेजे जाते हैं। योजना में अपात्रों के शामिल होने के बाद शासन ने किसानों को अपना आधार कार्ड से ई-केवाईसी कराने के आदेश दिए थे। जिससे फर्जीवाड़ा रोका जा सके और पात्र किसानों को योजना का लाभ मिल सके। जिले में कृषि विभाग करीब 1.25 लाख किसान पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के आदेश पर कृषि विभाग ने किसानों को आधार कार्ड से ई-केवाईसी कराने की अपील की थी, लेकिन जनपद में अभी तक 71 प्रतिशत किसानों की ई-केवाईसी हुई है। करीब 80 हजार किसानों को ही योजना के तहत 13वीं किश्त दो हजार रुपये खाते में भेजी जाएगी। इस योजना से 35 हजार किसान वंचित रह जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव का कहना है कि जिन किसानों की ई-केवाईसी हो चुकी है उनके खाते में फरवरी माह में 13वीं किश्त भेज दी जाएगी। सभी किसानों को योजना का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जैसे-जैसे किसानों की ई-केवाईसी होती जाएगी वैसे ही उनके खाते में 13वीं किश्त भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें