फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले के 339 किसानों के 3.39 करोड़ होंगे माफ

Mon, 09 Jan 2023 05:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक लाख रुपये तक का कर्ज माफी योजना
विज्ञापन

- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किसानों की कर्जमाफी योजना से जिले के पात्र 339 किसानों के 3.39 करोड़ रुपये माफ होंगे। इस साल 339 किसानों को जिले में लाभ मिलने की उम्मीद जगी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने वर्ष 2017 में एक लाख रुपये की सीमा तक के किसानों के लिए कर्ज माफी योजना की घोषणा की थी। एक लाख रुपये के कर्ज लेने वाले जिले के किसानों की सूची तैयार की गई। ऋण मोचन के चेक किसानों को आयोजित कृषि मेलों में जिले के जनप्रतिनिधियों की ओर से वितरित किए गए थे। एक लाख रुपये की कर्ज माफी योजना से कुछ पात्र लाभार्थी छूट गए थे। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वंचित किसानाें की एक लाख रुपये की ऋण माफी की घोषणा की है। जिसमें जिले के योजना से वंचित 339 किसानों को 339 लाख रुपये का ऋण माफी योजना का लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन


एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शासन से एक लाख रुपये की ऋण माफी योजना से वंचित किसानों का शासनादेश अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। शासनादेश प्राप्त होने पर ऋण मोचन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



- 29713 किसानों को मिल चुका है लाभ

शामली। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार की एक लाख रुपये की कर्ज माफी योजना में 29713 किसानों को लाभ मिल चुका है। एक लाख रुपये की ऋण योजना से वंचित जिले के पात्र 339 किसानों को भविष्य में लाभ मिल सकता है।

जिले के कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 1.07 लाख किसान हैं। जिसमें विभिन्न बैंकों से ऋण लेने वाले कुल 58,738 किसान पाए गए थे। जिनमें 29,713 किसानों को एक लाख रुपये की ऋण माफी योजना में शामिल करके योजना का लाभ दिया गया था। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर एक लाख रुपये की ऋण मोचन योजना में कृषि विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने सर्वेक्षण करके 371 किसानों की सूची तैयार की थी। जिसमें 339 किसान पात्र पाए गए। जिनकी सूची शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन




- ऋण माफी योजना स्वागत योग्य

शामली। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने वंचित एक लाख रुपये की किसानों की कर्ज माफी की लेकर एक घोषणा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री के फैसला को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी किसानों का 75 जिलों का लोन माफ होना चाहिए, जिससे किसान को राहत मिले। किसान को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त मिले और गन्ने का रेट घोषित किया जाए।

- शामली जिले के किसानों संबधित आंकड़ा
- जिले के कुल किसान - 1.17 लाख

-बैंकों से ऋण लेने वाले कुल किसान - 58738

- ऋण माफी योजना से लाभान्वित किसान - 29713

-ऋण माफी से वंचित किसान कुल किसान - 371

- ऋण माफी योजना में पात्र किसान - 339
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें