फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली महायोजना 2031 की आई 327 आपत्तियों को किया निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लंबी प्रतीक्षा के बाद मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की शामली महायोजना 2031 में आई 327 आपत्तियों का समिति की बैठक में निस्तारण कर दिया गया। प्राधिकरण बोर्ड की आगामी बैठक में शामली महायोजना प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन

शामली महायोजना 2031 में आठ जनवरी 2022 को अधिसूचना जारी करके आपत्तियां मांगी गईं। विधानसभा सभा 2022 के बाद महायोजना में शामली जिले में 315 शिकायते प्राप्त हुई थीं। बाद में प्राधिकरण के अफसरों की ओर से आपत्तियों की सुनवाई निर्धारित की गई। मगर प्राधिकरण सचिव महेंद्र प्रसाद के तबादले के बाद शामली महायोजना 2031 ठंडे बस्ते में चली गई थी। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा के कार्यभार संभालने के बाद शामली महायोजना की पुन: अधिसूचना जारी करके आपित्तयां मांगी गईं। कुल 327 आपत्तियों पर प्राधिकरण के अफसरों ने सुनवाई की। शनिवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण कार्यालय में शामली महायोजना 2031 की आपित्तयों के निस्तारण के लिए समिति की बैठक हुई। मंडल के अपर आयुक्त सुरेंद्र राम, प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा की देखरेख में समिति की बैठक हुई। इसमें एडीएम संतोष कुमार, टाऊन प्लानर कृष्ण मोहन गुप्ता, प्राधिकरण मोहित प्रताप सिंह, शामली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह, कंसलटेंट कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि शामली महायोजना 2031 की आई 327 आपत्तियों को निस्तारित कर लिया है। इसे प्राधिकरण बोर्ड की आगामी बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें