फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में मिले 32 नए क्षय रोगी

Thu, 26 Sep 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलाए गए दस दिवसीय सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान में 32 नए रोगी मिले हैं। सभी रोगियों का उपचार शुरू कर दिया गया है। जिले में इस समय दो हजार से ज्यादा सक्रिय रोगियों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर नौ से 20 सितंबर तक जिले में सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान चलाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के लिए 110 टीमें बनाई। सभी टीमों ने दस दिन तक घर-घर जाकर क्षय रोगियों की तलाश की। जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल त्यागी ने बताया इस अभियान में 334800 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया, जिसमें 318368 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
पीपीएम शबी आजम ने बताया अभियान के दौरान 5708 लोग क्षय रोग के लक्षण वाले पाए गए, जिनमें 3125 लोगों की जांच कराई गई। जांच के बाद 32 मरीजों में क्षय रोग की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि सभी रोगियों का निशुल्क उपचार शुरू कर दिया गया है। जिले में इस समय दो हजार से ज्यादा सक्रिय रोगी है, जिनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया निक्षय पोषण योजना के तहत रोगियों को दो किस्तों में तीन हजार रुपये की धनराशि डीबीटी माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षय रोग के लक्षण
लंबे समय तक खांसी होना।

खांसी में खून या बलगम आना।

सीने में दर्द व बुखार होना।
रात में पसीना आना।

वज़न कम होना व भूख न लगना।

थकान व ठंड लगना।
बचाव
संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें।

हंसते, छींकते या खांसते समय मुंह ढके।
भीड़ में फेस मास्क लगाए।

अपने आस-पास की जगह को हवादार रखें।

हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें