गढ़ीपुख्ता। भाजपा युवा मोर्चा ने गढ़ीपुख्ता मंडल के मालैंडी गांव में गुरु वशिष्ठ पैरामेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपा ने सेवा ही संगठन-टू के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। 32 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व नंदू राणा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कोरोना संकट काल में भी घरों से बाहर निकलकर जनहित के काम कर रहे हैं। मौके पर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष ऋषिपाल फौजी, डॉ नीरज वशिष्ठ, तेजस्वी पवार, देवाशीष वर्मा, रोहित कुमार मौजूद रहे।