आद्य गुरु शंकराचार्य की जयंती मनाई
शामली। जिले की शिक्षण संस्थाओं में आद्य गुरु शंकराचार्य की जयंती मनाई गई। बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य संजय कुमार और मुख्य वक्ता आचार्य रविंद्र कुमार ने मां शारदा व आद्य गुरु शंकराचार्य के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पा अर्चन किया। मुख्य वक्ता आचार्य रविंद्र कुमार आद्य गुरु जगत गुरु शंकराचार्य के जन्म पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने कहा कि आद्य गुरू शंकराचार्य ने चारो मठों की स्थापना करके भारतीय संस्कृति को विकसित किया। संचालन आचार्य प्रवेश शर्मा ने किया। आचार्य सुनील कुमार, रवि कुमार, शिवकुमार धीमान, विजेंद्र कुमार, सतीश शर्मा, रामकुमार, संदीप कुमार, आशीष जैन, सुधीर कुमार, अनुज शर्मा आदि रहे। उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आचार्य सोमदत्त आर्य ने आद्य गुरू शंकराचार्य के जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद, आचार्य अरविंद कुमार, राकेेेश कुमार, अंकित कुमार भार्गव, विजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, अशोक सोम, अक्षय पुंडीर, अनिल कुमार, बृजेश सैनी, सुखदेव सैनी, वसीम खान, प्रीतम सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार, विजय त्यागी, मोहर सिंह मुख्य रूप से मौजूूद है।