कांधला। नगर के भारसी रोड डंगडूगंरा मार्ग स्थित प्रगति एजूकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत युवक और युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। बुधवार को प्रशिक्षण केंद्र पर सेंटर संचालक अमित गोयल और मुख्य अतिथि के द्वारा उनको प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया।