शामली। मिल कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए। फरीदाबाद निवासी राजेश कुमार शामली में एक मिल में कर्मचारी था। वह शहर के मोहल्ला अटल विहार नई बस्ती निवासी साथी सुरेश के साथ रहता था। बुधवार की रात में दोनों खाना खोकर सोए थे। सुरेश के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह राजेश मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम परिजन शामली पहुंचे और बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। कोतवाली प्रभारी ने कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई गई है। इस मामले में परिजनों के कोई कार्रवाई न कराने पर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।