शामली। सोमवार को शहर के बुढ़ाना रोड पर सैनिक स्कूल में ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध वर्ग की बैठक हुई। शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, कार्यक्रम अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मण समाज देश का अग्रणीय समाज है, इसलिए ब्राह्मण समाज को आगे आकर देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका बनानी होगी। उन्होंने समाज संगठित होने का आह्वान किया है। कार्यक्रम संयोजक तेजपाल वशिष्ठ ने कहा कि ब्राह्मण समाज को आपसी मतभेद भुलाकर समाज के लिए काम करना होगा । उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के मेधावी बच्चों के लिए तकनीकी शिक्षा से जुड़े निशुल्क कार्यक्रम चलाए जाएंगे। बैठक में सतेंद्र शर्मा, अमरीश शर्मा, विनय, विनोद अत्री आदि मौजूद रहे।