फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया कई गांवों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने किया कई गांवों का निरीक्षण
विज्ञापन

थानाभवन। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना के तहत काम का एसडीएम ने सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को योजना से जुड़ी जानकारी दी और शीघ्र लोगों को पंजीकरण कराने की अपील की। मंगलवार को एसडीएम प्रशांत कुमार व तहसीलदार सुरेंद्र सिंह सबसे पहले नौजल-नौजली गांव पहुंचे। यहां उन्होंने लेखपालों के कार्यों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि योजना के तहत अभी तक किसानों ने अपना पंजीकरण करा दिया। अब लेखपाल घर-घर पहुंचकर इन आवेदनों का सत्यापन करेंगे। सत्यापन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यहां से टीम हरड़ फतेहपुर व जलालाबाद कस्बे में पहुंची। उन्होंने कहा कि पंजीकरण का पहला चरण संपन्न हो गया है। अब आवेदकों की पहली सूची प्रदर्शित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सिर्फ पात्र किसानों से ही आवेदन करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें