कैंसर से बचाव की दी जानकारी
शामली। मेपल्स एकेडमी में वर्ल्ड कैंसर डे पर सभी छात्र-छात्राओं को कैंसर से बचाव हेतु जानकारी दी गई। सोमवार को मेपल्स एकेडमी में प्रार्थनासभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य डाक्टर उत्तम सिंह ने कैंसर के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कैंसर क्या है और लक्षण खासी या गले में इंफेक्शन हो या मुंह में अथवा कही भी शरीर में जख्म हो और वह तीन हफ्ते से ज्यादा वक़्त से भरा न हो अथवा शरीर में कही भी गांठ हो और वह बढ़ रही हो तो कैंसर हो सकता है। हर कोई अपने आखिरी दिनों का इंतजार करने लगता है, परंतु इससे घबराने या हिम्मत हारने की आवश्यकता नहीं है। लोगों को तंबाकू व शराब पीने से बचना चाहिए। अपने आप को हमेशा तनाव मुक्त रखना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय की छात्र छात्राएं व शिक्षिकाएं मौजूद रही।