फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की ट्रेन से कटकर मौत से परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। गांव खोड़समा के युवक की जिला बागपत के बूढ़पुर स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चौसाना के खोड़समा निवासी सोमपाल जिला बागपत के बड़ौत क्षेत्र के गांव बूढ़पुर में जेसीबी पर चालक के रूप में काम करता था। बुधवार सुबह परिजनों को पुलिस ने युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना दी। सूचना मिलत ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण मौके के लिए रवाना हो गए। चौकी इंचार्ज बीनू सिंह ने बताया कि युवक के साथ ही एक युवती की भी ट्रेन से कटकर मौत होना बताया है, जिससे यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। शाम तक मृतक का शव गांव में नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें