शामली। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने मंगलवार को आठ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए। एसपी ने बताया कि उपनिरीक्षक अजय कसाना को चौकी प्रभारी चौसाना से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी इमाम गेट कैराना बनाया है। उप निरीक्षक बीनू सिंह को चौकी प्रभारी इमामगेट कैराना से चौकी प्रभारी चौसाना, पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक रविंद्र कुमार चतुर्वेदी और उप निरीक्षक बाबूराम को शामली कोतवाली में तैनाती दी है। पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह यादव को चौकी प्रभारी एलम बनाया गया। झिंझाना थाने पर तैनात उपनिरीक्षक सत्यनारायण दहिया को चौकी प्रभारी ऊन, थाना गढ़ीपुख्ता में तैनात उप निरीक्षक नंद किशोर को अस्थायी चौकी प्रभारी अकबरपुर सुनहेटी कैराना और पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी कचहरी कैराना की जिम्मेदारी दी है। एसपी का कहना है कि जिले की कानून व्यवस्था की चुस्त दुरुस्त करने के लिए यह फेरबदल किया गया है।