शामली। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने शनिवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि शनिवार को यूपी बोर्ड, आईसीएसई, सीबीएसई के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। सोमवार को सभी विद्यालय यथावत खुलेंगे। डीआईओएस अनुराधा शर्मा और बीएसए गीता वर्मा ने सभी स्कूलों से कहा कि आदेशों का उल्लंघन करने वाली शिक्षण संस्थाओं पर सख्त कार्रवाई होगी।