कैराना। तहसील में कर्मचारी द्वारा गलत खतौनी दिए जाने पर एक युवक ने हंगामा कर दिया। मंगलवार को गांव दभेड़ी खुर्द निवासी राशिद तहसील में खतौनी लेने के लिए लाइन में लग गया। आरोप है कि तहसील कर्मियों ने उसे गलत नाम की खतौनी दे दी। राशिद ने दोबारा सही खतौनी देने के लिए कहा तो कर्मचारी ने उसे दोबारा लाइन में लगने को कहा। जिसके बाद युवक ने हंगामा कर दिया। बाद में सही खतौनी देने पर मामला शांत हो गया।