कैराना। एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी और कैराना व कांधला ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिख कर 10 दिसंबर को अपने कार्यालय में बैठक के लिए बुलाया है। एसडीएम ने बताया कि उन्हें क्षेत्र में बच्चों द्वारा मजदूरी करने की सूचनाएं मिल रही है। इससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। बच्चों को मजदूरी से बचाने और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दस दिसंबर को श्रम प्रवर्तन अधिकारी और कैराना व कांधला ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें आगे की कार्य योजना बनाई जाएगी।