पूर्ति निरीक्षक ने बांटे राशन कार्ड
ऊन। शनिवार को पूर्ति निरीक्षक ने पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय राशन कार्ड का वितरण किया और पात्रता के दायरे में जो परिवार वंचित रह गए हैं उन्हें शीघ्र राशन कार्ड आवंटित करने का आश्वासन दिया। पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि योजना के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही पात्रों को योजना के लिए तय किया गया पूरा राशन समय से आवंटित किया जाएगा। इस दौरान राशन डीलर सलेक वर्मा, विनय कुमार, अनिल कुमार, भोपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।