फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक व अफसरों ने बांटे 70 दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगो को बांटे कृत्रिम अंग उपकरण
विज्ञापन

शामली। बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनत में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक और एडीएम सदर द्वारा सत्तर दिव्यांग बच्चों को निशुल्क कृत्रिम अंग उपकरण वितरित किए गए। बनत स्थित बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क कृत्रिम अंग उपकरण वितरण समारोह का शुभारंभ भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एडीएम केबी सिंह व बीएसए गीता वर्मा आदि ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की बालिकाओं ने मां सरस्वती की वंदना, भजन और स्वागत गान प्रस्तुत किया। बीएसए गीता वर्मा ने विधायक तेजेंद्र निर्वाल को पुष्प भेंट किए। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष योगेश राठी ने सभी अतिथियों को बैज लगाकर सम्मानित किया। शिक्षिका रेणु चौहान ने बीएसए शामली गीता वर्मा को पुष्प देकर सम्मानित किया। समारोह में बनत नगर पंचायत के चेयरमैन राजीव कुमार, डाक्टर सुशील और डाक्टर महेश, डाक्टर महावीर मौजूद रहे। वहीं, इस दौरान संचालन खलील अहमद ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें