मेपल्स में हुई नैतिक मूल्यों पर कार्यशाला
शामली। मेपल्स एकेडमी में नैतिक मूल्य शिक्षा पर आयोजित कार्यशाला हुई। सीबीएसई सेंटर आफ एक्सलेंस देहरादून द्वारा नियुक्त शिखा गौतम ने कहा कि मौजूदा दौर में समाज में नैतिक शिक्षा और मूल्यों को महत्व कम हो रहा है। पहला कर्तव्य माता पिता दूसरा कर्तव्य शिक्षक का होता है। बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया। इस दौरान मदरलैंड, रॉकगोल्ड, स्कॉटिश, लायंर्स, सेंट आरसी, महाराजा सूरजमल, मानसरोवर आदि विद्यालय के छात्र, छात्राएं, शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।