चौसाना। चौसाना निवासी भागमल के बेटे की बारात नानौता जिला सहारनपुर से लौट रही थी। बारात की एक वैन चरथावल मार्ग पर खेड़ी खुशनाम गांव के समीप पहुंची तो सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने उसमें टक्कर मार दी। इसमें वैन सवार अरविंद और सावन निवासी चौसाना घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर में लाइट नहीं थी।