कैराना। ग्राम बुच्चाखेड़ी निवासी छोटी (13) अपने किसी रिश्तेदार के साथ बाइक से कैराना की ओर आ रही थी। बाइपास के निकट रिश्तेदार बाइक रोक कर लघुशंका करने लगा और किशोरी बाइक के पास खड़ी हो गई। इसी बीच तेजगति से आई अनियंत्रित बोलेरो ने उसे टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राहगीरों और पुलिस के सहयोग से घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत कोक चिंताजनक बताते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।