भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया
थानाभवन। भाजपा मंडल की ओर से बूथ समिति स्वागत समारोह में बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
बृहस्पतिवार को भाजपा नेता गोपाल सैनी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जिला मंत्री व मंडल प्रभारी आनंद पुंडीर ने कहा कि बूथ की मजबूती से ही भाजपा की सरकार बनी है। आगे की बूथ स्तर की अपनी ताकत को और मजबूती देने की जरूरत है। इस वजह से से ही बूथ समितियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में किसान कॉलेज सेक्टर संयोजक प्रेमचंद, सेक्टर प्रभारी भूमेश नारंग, सेक्टर प्रवासी वीरेंद्र सिंह ने बूथ समिति सदस्यों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, महेश गोयल, संजय सैनी, प्रवीन कुमार, दीपक, उज्ज्वल सैनी, नत्थन कश्यप, मोहित कुमार, मनवीर सिंह, अनुज संगल, डॉ दिनेश आदि मौजूद रहे।