फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंत चिकित्सा शिविर में बच्चों का किया चेकअप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में बच्चों का किया चेकअप
विज्ञापन

कैराना। सेंट आरसी साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में सुभारती डेंटल कॉलेज मेरठ से आए दंत चिकित्सकों की टीम के द्वारा लगभग 400 विद्यार्थियों का दंत परीक्षण किया गया। जिसमें दंत चिकित्सक डाक्टर संचित प्रधान के नेतृत्व में डॉक्टर अमित, डॉक्टर दानिश अहमद एवं डॉक्टर अपूर्वा द्वारा विद्यार्थियों का दंत का परीक्षण किया गया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के दांतों की जांच की व उन्हें दांतों के अच्छे रख रखाव के लिए अपने सुझाव दिए। जिससे भविष्य में बच्चे दांतों की बीमारियों के बच सकें। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अरविंद गोयल ने डाक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया एवं सभी डॉक्टर्स को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान देवेंद्र चौहान, अमित गर्ग, चेनपाल, अनिल पवार, डॉक्टर राजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें