दो दंपतियों के बीच रिश्तों की खटास हुई दूर
शामली। रविवार को नगर पालिका सभागार में महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीओ सिटी अशोक कुमार ने की। करीब 30 मामलों पर सुनवाई की गई। जिसके चलते ब्यूरो सदस्यों ने काफी जद्दोजहद करने के बाद दो दंपतियों के बीच चल रहे विवाद का निपटारा करा दिया। ब्यूरो सदस्यों ने सोनिया निवासी लक्ष्मणपुर थाना झिंझाना का पति सचिन निवासी गोशाला रोड शामली तथा पूजा पुत्री सूरजमल निवासी जलालपुर आदर्शमंडी का उसके पति सोनू उर्फ सुरेश पुत्र दयाराम निवासी मुजफ्फरनगर के साथ चल रहे विवाद को समझा बुझाकर निपटा दिया। जबकि अन्य फाइलों को अगली तारीख दे दी गई। सदस्यों द्वारा हुए निपटारों में दोनों दंपतियों को मिठाई खिलाकर सफल जीवन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर महिला एसआई आरती, मीनू तालियान, प्रीति, रामकुमार, इशरत जहां, मोनिका कपूर, दीपशिखा, डॉक्टर अजय चौधरी, पूजा सिंघल, श्रीकांत जैन, बीना अग्रवाल, डाक्टर राजेंद्र गोयल, तरुण अग्रवाल, मालिनी गर्ग, आदि भी मौजूद रहे।