शामली। भाजपा के युवा नेता यतेंद्र चौधरी ने जन जागरूकता अभियान के तीसरे दिन थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव में घूमकर लोगों को पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। जिसके चलते यतेंद्र चौधरी ने ग्राम करोड़ी, सोंटा, हींड, उस्मानपुर, हरड़ मादलपुर, खेड़ा गदाई गांव में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को जागरूक किया। ग्राम वासियों से उनकी समस्याएं जानने का प्रयास किया। वहीं, जल्द समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है। जो आम जनता के लिए काम कर रही है। इस दौरान राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, धनवीर सिंह, देशवीर सिंह, सुरेंद्र, हाशिम, अरविंद, प्रताप सिंह, संजीव, नरेंद्र प्रधान मौजूद रहे।