शामली। नगरपालिका सभागार में महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 30 दंपतियों के मामले सुनवाई के लिए आए, लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद मात्र एक ही दंपति में चल रहे विवाद का निपटारा हो पाया। जिसमें शहर के मोहल्ला कलंदरशाह निवासी खुशनसीब का अपने पति अल्ला रक्खा निवासी अस्पताल कॉलोनी थानाभवन के साथ चल रहे विवाद का ब्यूरो सदस्यों ने निपटारा करा दिया। इस अवसर पर मीनू तालियान, आशा, रीना गौतम, डॉ. अजय चौधरी, दीपशिखा चौधरी, मोनिका कपूर, श्रीकांत जैन, रामकुमार, वीना अग्रवाल, पंकज वालिया, पवन संगल, इशरत जहां, तरुण अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।