शामली।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर अवकाश के चलते बंद शहर की वर्मा मार्केट स्थित इंडियन बैंक का अचानक सायरन बजने से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। दुकानदारों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा बैंक मैनेजर को मौके पर बुलाकर सायरन बंद कराया। शहर की वर्मा मार्केट में इंडियन बैंक की शाखा स्थित है। सोमवार को बैंक में अवकाश था। सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक बैंक का सायरन बजने लगा। दुकानदारों ने मामले की जानकारी तुरंत कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बैंक के मैनेजर को मौके पर बुलाकर बैंक खुलवाया। जांच करने पर पता चला कि मशीन में चूहे के घुस जाने के कारण सायरन बज उठा था